{"_id":"6517299be78e5e10f50b253f","slug":"uncontrolled-car-entered-the-house-two-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-5366-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर में घुसी अनियंत्रित कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर में घुसी अनियंत्रित कार, दो घायल
Sat, 30 Sep 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
-हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर बेलवा सुदामा गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मथौली बाजार। हाटा-कप्तानगंज मार्ग स्थित बेलवा सुदामा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। कार की चपेट में आने से एक छात्रा और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को हाटा सीएचसी भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
शुक्रवार की दोपहर हाटा की तरफ से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर फेंकू साहनी के घर में घुस गई। उसी दौरान स्कूल से पढ़कर घर लौट रही 14 वर्षीय शालू मद्धेशिया कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा कार चालक बबलू तिवारी, निवासी मुंडेरा थाना महुआडीह भी गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इस संबंध में हाटा कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त कार पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।