फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncontrolled car collided with a tree, two passengers injured

Kushinagar News: पेड़ से टकराई बेकाबू कार, दो सवार घायल

Tue, 18 Mar 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collided with a tree, two passengers injured
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव जगदीशपुर हेचरी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस दोनों घायलों को पिपराइच सीएचसी भेजवाई, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के गांव बनवारी छपरा निवासी जयप्रकाश शर्मा (46) अपने छोटे भाई तेजप्रताप शर्मा (35) कार से गोरखपुर जा रहे थे। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के हेचरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर खेत में चली गई। इसमें कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आए जगदीशपुर बरडीहा पिकेट के एसआई गिरजेश यादव, कांस्टेबल अनिल यादव व अमित कुमार ने दोनों घायलों को पिपराइच सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस परिजनों को घटना की जानकारी देकर क्षतिग्रस्त कार को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed