{"_id":"651e3df98c691bd6930663e5","slug":"uncontrolled-car-collided-with-a-tree-and-fell-into-a-pit-two-youths-in-died-at-kushinagar-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी, दो युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी, दो युवक की मौत, तीन घायल
Thu, 05 Oct 2023 10:32 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:32 AM IST
सार
कप्तानगंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर गई। इस दौरान कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कुशीनगर में हादसा
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कप्तानगंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर गई। इस दौरान कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। कार सवार पांच युवक कप्तानगंज के निवासी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थाना के बोदरवार और घोघरा गांव के बीच पांच युवक कार से भोर में चार बजे के लगभग गोरखपुर जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई।
विज्ञापन
कार में सवार कप्तानगंज कस्बे के वार्ड 15 निवासी विवेक यादव (16) पुत्र चंद्रभान यादव, वार्ड न 01 निवासी नीरज यादव (17) पुत्र नाथू यादव और वार्ड न 07 निवासी अमन यादव (18) पुत्र बाकेलाल को कप्तानगंज सीएचसी में इलाज करने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। कार सवार अरमान और दीपक चौधरी की मौत हो गई। इनके शव कार में फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन