फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncontrollable DCM hits a student riding a bicycle, she dies

Kushinagar News: बेकाबू डीसीएम ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर, मौत

Fri, 29 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable DCM hits a student riding a bicycle, she dies
कसया-सेवरही मार्ग पर बरवा राजापाकड़ के पास डीसीएम की ठोकर लगने से छात्रा की मौत के बाद सड़क जाम
गुरवलिया बाजार। कसया-सेवरही मार्ग स्थित बरवा राजापाकड़ गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर बेकाबू डीसीएम ने साइकिल सवार छात्रा रेनू (14) को टक्कर मार दी। हादसे में रेनू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक डीसीएम छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहंची तुर्कपट्टी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के वक्त छात्रा विद्यालय से घर जा रही थी।
विज्ञापन

बिहार के पंचदेवरी स्थित सिरसिया निवासी उमेश की पत्नी अंजू बेटी रेनू व अन्य बच्चों के साथ बरवा राजापाकड़ के सपही बरवा टोला में मायके में रहती थीं। रेनू दुर्गा पब्लिक स्कूल में 8वीं की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद स्कूल से घर वापस जा रही थी। सड़क पर साइकिल से उतरकर घर की तरफ मुड़ी थी। इसी बीच कसया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम दायीं पटरी पर आकर टक्कर मार दी। हादसे में रेनू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग जुट गए। सड़क पर जाम लग गया। दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने पर तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर जाम खत्म करवाया और डीसीएम को कब्जे में ले लिया। भीड़ में चालक मौका देखकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed