{"_id":"62aa2543df48ba3ff37cdf1e","slug":"uncontrol-tractor-driver-died-kushinagar-news-gkp4404453100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबकर चालक की मौत
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर के पास फोरलेन के किनारे ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें ट्रैक्टर के नीचे ही चालक दब गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
बुधवार दोपहर पटहेरवा थानाक्षेत्र के पिपरा कनक निवासी शहीद आलम उर्फ रिंकू (42) मंगुरीपट्टी स्थित ईंट-भट्ठे से ट्रैक्टर से ईंट लेकर मोरवन जा रहा था। वह गाजीपुर बैरियर के बास बाईपास रोड से फोरलेन पर ट्रैक्टर को चढ़ा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर पीछे की तरफ चलते हुए खेत में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से चालक रिंकू नीचे दब गया जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। इस संबंध में चौकी प्रभारी राम सहाय यादव ने बताया कि शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।