फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncle raped his two and a half year old niece

Kushinagar News: फूफा ने ढाई साल की भतीजी से किया दुष्कर्म

Thu, 23 Oct 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Uncle raped his two and a half year old niece
खड्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की बच्ची से सगे फूफा ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बगहा के एक युवक की ससुराल खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में है। वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ ससुराल आया था। मंगलवार को दोपहर में युवक की पत्नी और इसके साले की पत्नी घास काटने खेत में गई थी। घर पर मौजूद आरोपी अपने साले की ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। उस समय बच्ची घर पर अकेली थी।
विज्ञापन

घास लेकर उसकी मां घर आई तो बच्ची को रक्तस्राव होता देख चीखने लगी। इसके बाद वह अपनी ननद के साथ बच्ची को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने बच्ची को तुर्कहा सीएचसी पर इलाज के लिए महिला सिपाही के साथ भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। पुलिस की कस्टडी में बच्ची का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में मां की तहरीर पर दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट का केस दर्ज कर फूफा पर केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed