फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two youths riding bike injured in collision with Bolero

Kushinagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Mon, 04 Mar 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding bike injured in collision with Bolero
पटहेरवा/समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया चौराहा पर रविवार की शाम हाईवे पार कर रहे बाइक सवार दो युवक बोलेरो की चपेट में आने से घायल हो गए। बोलेरो की चपेट में स्कूटी व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायल युवकों को सीएचसी फाजिलनगर भेज दिया है।
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के हथिसार मोहल्ला निवासी अब्दुल फहद (25) पुत्र वसीम खां अपने एक दोस्त पप्पू पटेल (30) पुत्र सूर्यबली पटेल निवासी सिकटिया के साथ बाइक से पडरौना से पटहेरवा अपने रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। पटहेरिया चौराहा को पार करते समय तमकुहीराज की ओर से आ रही तेज गति की बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए सर्विस लेन पर खड़ी स्कूटी व बाइक को रौंदती हुई डिवाइडर से टकरा गई। संयोग ठीक था कि घटना के समय बारिश हो रही थी और कोई व्यक्ति वहां नहीं था। घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से घायल युवकों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। जहां दोनों युवकों का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि घटना में शामिल बोलेरो व बाइक पुलिस की कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed