फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two youths injured in the accident died during treatment.

Kushinagar News: हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत

Mon, 01 Dec 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two youths injured in the accident died during treatment.
तमकुहीराज/सीताराम। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के राजापाकड़ के पास शनिवार की देर रात हुए सड़क हादसे में घायल दो और युवकों की इलाज के दौरान मौत रविवार को हो गई। इसमें से एक युवक की मौत घटना के दौरान हो गई थी। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोडइता श्रीराम निवासी बाबू शर्मा (24), अनूप बैठा (26) और अभय चौहान (20) शनिवार की शाम एक ही बाइक से दाहूगंज बाजार से काम निपटाने के बाद निकले। तीनों युवक कसया-सेवरही मार्ग से अनूप बैठा के रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया-सेवरही मार्ग स्थित राजापाकड़ के पास वे दो बाइक और एक बोलेरो एक साथ आपस में टकरा गई।
इससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में दूसरे बाइक सवार तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी उपेंद्र पटेल की घटनास्थल पर मौत हो गई थी, जबकि 25 वर्षीय प्रिंस पटेल और 25 वर्षीय राकेश पटेल और तमकुहीराज थाना निवासी बाबू शर्मा, अनूप बैठा, अभय चौहान भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लोग सभी घायलों को तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बाबू शर्मा और अनूप बैठा को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहां ले जाते समय रास्ते में अनूप बैठा की मौत शनिवार की देर रात को ही हो गई। जबकि इलाज के दौरान रविवार की सुबह करीब दस बजे बाबू शर्मा की भी मौत हो गई। थानाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed