{"_id":"65ea1abfed1f05c9e90e6471","slug":"two-youths-caught-appearing-for-exam-in-place-of-others-case-registered-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113763-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए दो युवक, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए दो युवक, केस दर्ज
Fri, 08 Mar 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
रामकोला/लक्ष्मीगंज। हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे दो युवक केंद्र व्यवस्थापक की जांच में पकड़े गए। एक दोस्त की जगह तो दूसरा रुपये लेकर परीक्षा दे रहा था। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नकल पर नकेल कसने वालों के आंखों में धूल झोंक कर पहले दिन से ही परीक्षा में शामिल हो रहे थे और इसकी भनक जिम्मेदारों को नहीं लग रही थी।
लक्ष्मीगंज के हरीराम ओंकार मल्ल इंटर कॉलेज में बाबू छकौड़ी सिंह इंटर कॉलेज इंद्रपुर विजयपुर और चखनी बीडी इंटर कॉलेज छपरा का सेंटर है। बृहस्पतिवार की सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विषय की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान एक कक्ष में बाबू छकौड़ी सिंह इंटर कॉलेज के परीक्षार्थी कृष्णा पटेल की जगह विवेक यादव और दूसरे कक्ष में चखनी बीडी इंटर कॉलेज के दुर्गेश सहानी की जगह परमेश्वर वर्मा परीक्षा दे रहा था। दोनों पहले दिन से परीक्षा में शामिल हो रहे थे। हिंदी, गणित, अंग्रेजी, चित्रकला और विज्ञान की परीक्षा दे चुके थे और इसकी जानकारी तक जिम्मेदारों को नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार को अंतिम दिन सुबह की पाली में सामाजिक विज्ञान प्रथम की परीक्षा शुरू हुई ही थी। संदेह होने पर कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक को संदेह हुआ तो, उन्होंने पूछताछ की और फोटो का मिलान कराया तो, दूसरे के नाम पर परीक्षा देने का भंडाफोड़ हुआ। दुर्गेश साहनी की जगह पर परीक्षा दे रहे परमेश्वर वर्मा ने बताया कि चार हजार रुपये दुर्गेश साहनी देने के लिए कहा था, लेकिन अभी तक नहीं दिया है। वहीं कृष्णा पटेल की जगह पर परीक्षा दे रहे विवेक यादव ने कहा कि कृष्णा की तबीयत खराब है। वह मेरा दोस्त है, इस लिए मैं उसकी जगह परीक्षा दे रहा था। केंद्राध्यक्ष अवधेश पांडेय और प्रधानाचार्य ने दोनों के खिलाफ रामकोला पुलिस को तहरीर दी है। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी विवेचना की जा रही है।