{"_id":"69e3ea8193e841145501f695","slug":"two-women-arrested-for-attempting-to-forcibly-take-away-a-teenager-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158324-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किशोरी को जबरन ले जाने की कोशिश, दो महिलाएं हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किशोरी को जबरन ले जाने की कोशिश, दो महिलाएं हिरासत में
Sun, 19 Apr 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क के किनारे पड़ी बाइक,मौके पर जुटे लोग,स्रोत सोशल मीडिया
- फोटो : udhampur news
पडरौना। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम एक किशोरी को जबरन साथ ले जाने की कोशिश की गई। मौजूद लोगों की सतर्कता से दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बिहार के ठकराहा थाना क्षेत्र के मोतीपुर की रहने वाली एक किशोरी घर से नाराज होकर शनिवार शाम करीब सात बजे तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी।
इसी दौरान उसकी मुलाकात खिलौने बेचने वाली दो महिलाओं से हुई। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं ने पहले किशोरी से बातचीत की और फिर उसे अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगीं।
विज्ञापन
किशोरी के मना करने पर दोनों महिलाओं ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और कथित तौर पर उसे खींचकर झाड़ियों की ओर ले जाने का प्रयास किया। यह देख आसपास मौजूद यात्रियों को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दोनों महिलाओं और किशोरी को हिरासत में लेकर सेवरही थाने भेज दिया। एसओ सेवरही विनय कुमार सिंह ने बताया कि तीनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।

हादसे के बाद सड़क के किनारे पड़ी बाइक,मौके पर जुटे लोग,स्रोत सोशल मीडिया- फोटो : udhampur news