{"_id":"68cef7b80d8f5abfc20f24f4","slug":"two-women-and-two-others-injured-in-a-dispute-over-a-pickup-truck-parked-on-the-road-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145719-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क पर पिकअप खड़ा करने पर दो पक्षों में विवाद, हमले में दो महिलाओं समेत 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क पर पिकअप खड़ा करने पर दो पक्षों में विवाद, हमले में दो महिलाओं समेत 4 घायल
Sun, 21 Sep 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कुबेरा भुआल पट्टी गांव में शुक्रवार को रास्ते पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद सीएचसी पर इलाज के लिए भेजा। दो समुदाय का मामला होने के कारण दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। पुलिस की सजगता से बड़ा विवाद होने से बचा। कुबेरा भुआल पट्टी निवासी रितेश कुमार शनिवार की शाम को अपने केले के खेत में गए थे। केला खरीदने के लिए एक व्यापारी आया था। खेत के सामने अपनी पिकअप लगाया था। इस दौरान इधर से एक दूसरे समुदाय का युवक बाइक गेंहू लेकर आटा पिसवाने जा रहा था। उसे सड़क के किनारे पिकअप खड़ा करने से मना किया।
रितेश ने कहा कि पिकअप किनारे खड़ी है। बाइक आसानी से निकल जाएगी। इसको लेकर बाइक सवार युवक और रितेश से विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवार युवक धारदार हथियार से 18 वर्षीय रितेश के सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच बचाव करने आए रितेश के पिता रमाशंकर (45), बहन रागिनी (20) तथा प्रतिमा देवी (43) को भी युवक और इसके साथियों ने पिटाई कर दिया। सभी का इलाज दुदही सीएचसी पर हुआ।
मारपीट की सूचना मिलते ही दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ जुट गई और बड़ा विवाद होने से बचा। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। घायलों का इलाज कराया गया। मारपीट करने वाले बाइक सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।