फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two teachers were injured in a collision between a truck and a car.

Kushinagar News: ट्रक और कार की टक्कर में दो शिक्षक घायल

Wed, 24 Dec 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two teachers were injured in a collision between a truck and a car.
कसया। क्षेत्र के टेकुआटार मस्जिदिया टोला के समीप रामकोला-कसया मार्ग पर मंगलवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब गन्ना लदे तेज रफ्तार ट्रक और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर ऐसी थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम को रामकोला-कसया मार्ग पर गन्ना लदा ट्रक कसया के तरफ से आ रहा था। इसी दौरान टेकुआटार मस्जिदिया टोला के पास सामने से आ रही कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई। कार में सवार शिक्षक नैका छपरा निवासी विनय कुमार सिंह और लाला गुरवलिया निवासी आबिद अली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों शिक्षक नेबुआ-नौरंगिया टेढ़ी ग्रामसभा में परिषदीय विद्यालय के शिक्षक थे। दोनों लोग एक ही कार से अपने घर जा रहे थे कि यह दुर्घटना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

इस संबंध में रामकोला प्रभारी एसओ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed