{"_id":"6a8e00eb22ce0249c003bf32","slug":"two-students-suffered-electric-shocks-while-installing-a-flagpole-at-a-madrasa-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-166513-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मदरसे में झंडे का पोल लगाते समय दो छात्र करंट से झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मदरसे में झंडे का पोल लगाते समय दो छात्र करंट से झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ पैठानी टोला स्थित मदरसा कादरिया रजबिया में मंगलवार सुबह झंडे का पोल लगाते समय दो छात्र करंट की चपेट में आकर झुलस गए। तीसरा छात्र घबराकर भागने लगा और गिरकर घायल हो गया। तीनों को सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। कुछ घंटे इलाज के बाद डाॅक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया।
मदरसे में मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे मदरसे के गेट पर झंडा लगाने के लिए छात्र लोहे का पाइप लेकर पहुंचे। पाइप खड़ा करते समय हाई टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गए। हफुआ बलराम निवासी 15 वर्षीय अरसद और सलेमगढ़ जमुनिया टोला निवासी 20 वर्षीय इरसाद करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इससे राजपुर निवासी 17 वर्षीय शमीम घबरा गया और भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया। तीनों को तमकुहीराज सीएचसी ले जाया गया। अरसद और इरसाद को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भेज दिया गया। इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। शमीम का उपचार सीएचसी में ही किया गया और उसे मदररा भेज दिया गया।
मदरसा प्रबंधक मेराजुद्दीन खान ने बताया कि तीनों छात्रों का इलाज कराने के बाद उन्हें मदरसे लाया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं।