{"_id":"67646853ed27c35e2c0dd7e0","slug":"two-smugglers-arrested-with-rs-340-country-liquor-tempo-seized-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-128636-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो तस्कर 340 देसी शराब के साथ गिरफ्तार, टेंपो जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो तस्कर 340 देसी शराब के साथ गिरफ्तार, टेंपो जब्त
Fri, 20 Dec 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। बिहार के गोपालगंज मद्य निषेध की टीम ने तरया सुजान थाना क्षेत्र निवासी दो शराब तस्करों को टेंपो सहित 340 देशी शराब के टेट्रा पैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह सीमावर्ती थाने की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है कि आखिर तस्कर कैसे पुलिस को चकमा देकर तस्करी का सामान लेकर बिहार में दाखिल हो जा रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि तरया सुजान बिहार सीमा से जुड़ा थाना है। सीमा से जुड़े इलाकों में तस्कर नियमित रूप से पुलिस को चकमा देकर व हिस्सेदारी दे तस्करी का सामान लेकर बिहार में दाखिल हो जा रहे हैं। तस्करों के बिहार सीमा में पकड़ा जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।
गुड पुलिसिंग को ताक पर रखकर तस्कर पुलिस के संज्ञान में शराब और अन्य तस्करी के सामान लेकर कच्ची और शार्टकट रास्तों से बिहार में दाखिल होते हैं। कुछ एक तस्कर इतने शातिर हैं कि बिहार पुलिस को भी चकमा दे सामान सुरक्षित पहुंचा देते हैं तो अधिकतर पकड़े जाते हैं।
विज्ञापन
जिला मद्य निषेध अधीक्षक गोपालगंज अमृतेश कुमार ने बताया जांच टीम हाईवे पर बिहार में प्रवेश करने वाले वाहनों व संदिग्धों की नियमित रूप से जांच करती है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान बलथरी चेकपोस्ट से इतर शाॅर्टकट रास्ते से सासामूसा के समीप एक ऑटो गोपालगंज की ओर जा रहा था। संदेह के आधार पर टीम ने ऑटो को रोक कर तलाशी ली तो लोहे के बने चैंबर में तस्करी कर ले जाए जा रहे 340 देशी शराब के टेट्रा पैक के साथ तरया सुजान थाना क्षेत्र के तरया सुजान निवासी कुंदन कुमार पाल व तरयाकारी शाही निवासी अभिषेक कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया।