फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two sisters and brother scorched in suspicious condition

Kushinagar News: संदिग्ध हाल में झुलसी दो बहनें और भाई

Sun, 27 Nov 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two sisters and brother scorched in suspicious condition
संदिग्ध हाल में झुलसीं दो बहनें और भाई
विज्ञापन

- घटना के बाद मायके पहुंचीं मां, पुलिस कर रही छानबीन
फाजिलनगर (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव में रविवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दो युवतियां के साथ भाई झुलस गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाकर तीनों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। वहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आग लगने की सही वजह सामने नहीं आ सकी है। घटना के समय बच्चों के पिता अपने पशुओं के घोठा पर गए थे। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
पिपरा रज्जब निवासी छोटेलाल के घर से रविवार की दोपहर तीन बजे के बाद अचानक चीख पुकार सुनाई देने लगी। करीब जाने पर मालूम हुआ कि एक कमरे आग लगी है। कमरे में रखी रजाई में लिपटकर आग में घिरी छोटेलाल की दो बेटियां पूजा (19) प्रिया (18) और बेटा प्रवेश (14 ) जान बचाने के लिए छटपटा रहे हैं। लोगों ने किसी तरह से आग बुझाकर तीनों को कमरे से बाहर निकाला। आनन-फानन में उनको सीएचसी फाजिलनगर ले गए। वहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो लोगों ने बताया कि छोटेलाल और उसकी पत्नी मंजू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि घटना की समय महिला का पति छोटेलाल अपने पशुओं के बांधने वाले घोठे पर गया हुआ था, जबकि देर शाम को उसकी पत्नी अपने मायके पहुंच गई थी।
विज्ञापन

-----
कैसे लगी आग, उठ रहे सवाल
छोटेलाल के घर में किन परिस्थितियों में आग लगी है? इस सवाल का जवाब तलाशने में पुलिस जुटी है। कुछ लोगों ने पुलिस को रसोई गैस लीक करने से आग लगने की बात बताई, जबकि जांच में गैस से जलने की बात सामने नहीं आई। आग में झुलसे तीनों बच्चे भी बड़े हैं। पूजा बीएससी की छात्रा है, प्रिया बीए कर रही हैं जबकि प्रवेश 11वीं का छात्र है। ऐसे में तीनों को सोते समय जलाने की बात भी समझ से परे हो गई है। पुलिस की जांच में सिर्फ बिस्तर, रजाई सहित अन्य कपड़ा ही जला हुआ मिला। गैस के रिसाव से कमरे में आग लगने की पुष्टि नहीं हुई है। बच्चों की मां क्यों और किन परिस्थितियों में मौके पर नहीं मिली थी। इस बिंदु पर पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। झुलसी दोनों बहनों और उनके भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed