{"_id":"66c91ed9f5656260b8001347","slug":"two-schools-operating-without-recognition-were-closed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-122038-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना मान्यता के संचालित दो स्कूलों को कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना मान्यता के संचालित दो स्कूलों को कराया बंद
Sat, 24 Aug 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा/बोदरवार। बिना मान्यता के संचालित दो स्कूलों को बंद करा दिया गया। धरनीपट्टी में बिना मान्यता के संचालित एक प्राइवेट विद्यालय को खंड शिक्षा अधिकारी ने बंद कराते हुए बच्चों को निकट के परिषदीय विद्यालय में दाखिला दिलाने का निर्देश दिया। शुक्रवार को खड्डा के खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चौहान व मोतीचक के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति की टीम ने खड्डा विकास खंड के धरनीपट्टी के निजी विद्यालय में जांच की। मदर लैंड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विद्यालय की मान्यता संबंधित पत्रावली नहीं दिखा सके। इसके बाद विद्यालय को बंद करा दिया गया। वहां नामांकित बच्चों को निकट के परिषदीय विद्यालय में नामांकित कराने का निर्देश दिया गया। जांच रिपोर्ट जिला को प्रेषित करने की बात कही गई। बीईओ अमित चौहान ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय को बंद कराया गया है। आगे भी अवैध तरीके से संचालित विद्यालयों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
कप्तानगंज की खंड शिक्षा अधिकारी रीता गुप्ता ने शुक्रवार को अवरही कृतपूरा न्याय पंचायत अंतर्गत स्वामी विवेकानंद सरस्वती संस्कार केंद्र गंगराई का निरीक्षण किया। जांच में विद्यालय संचालक मान्यता संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सके। विद्यालय को बंद कराकर यहां पढ़ने वाले छात्रों को नजदीकी सरकारी विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकास खंड में कोई भी विद्यालय बिना मान्यता के नहीं चलेगा।