फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two roads and two small bridges will be constructed in Kasia, costing Rs 367 crore.

Kushinagar News: कसया में दो सड़कों और दो छोटे पुलों का होगा निर्माण, खर्च होंगे 367 करोड़

Wed, 19 Nov 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two roads and two small bridges will be constructed in Kasia, costing Rs 367 crore.
कसया। कुशीनगर विस क्षेत्र में दो लघु सेतु और दो सड़कों का निर्माण होगा। इस पर 367 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्थानीय विधायक की पहल के बाद शासन से इसके लिए धन स्वीकृत हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इसकी मांग लोग काफी दिनों से कर रहे थे।
विज्ञापन

कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में दो गांवों में सड़क और दो स्थानों पर सेतु के निर्माण की मांग की जा रही थी। स्थानीय विधायक ने शासन को इस पर निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसे शासन ने संज्ञान लेते हुए धन स्वीकृत कर दिया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग इस निर्माण कार्य को लेकर सक्रिय हो गया हैं।
विज्ञापन

विधायक पीएन पाठक ने बताया कि करहिया हजारी पट्टी के संपर्क मार्ग से बाड़ी को जोड़ने के लिए लघु सेतु निर्माण कार्य की स्वीकृति और बरवाजंगल से कुलकुला देवी स्थान मार्ग पर लघु सेतु के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। साथ ही सड़क मार्ग के लिए सिधावे कटकुइया दक्षिण टोला के संपर्क मार्ग और अनाहारी बारी से बालखंडी संपर्क मार्ग से चौहान पट्टी का पक्की सड़क निर्माण कार्य के लिए धन स्वीकृति हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर गांव और मजरे को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। कोई ऐसा गांव बाकी नहीं रहेगा कि पक्की सड़क न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed