{"_id":"66f3546b850add145f0d0b64","slug":"two-rewarded-criminals-of-baruar-gang-arrested-in-encounter-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-123648-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बरुआर गैंग के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बरुआर गैंग के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
Wed, 25 Sep 2024 05:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा-महुआडीह रोड पर पटनी पुलिया के पास मंगलवार तड़के बरुआर गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से टप्पेबाजी और चोरी करने वाले बरुआर गैंग के दो इनामी बदमाश घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से नकदी और अवैध तमंचा मिला। दोनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार टप्पेबाजों का नेटवर्क पूर्वांचल के कई जिलों के अलावा बिहार में भी फैला है।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की भोर में हाटा कोतवाली, अहिरौली बाजार थाने की पुलिस व स्वाट टीम हाटा-महुआडीह रोड पर ग्राम पटनी पुलिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक बाइक आती दिखी। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर सवार व्यक्तियों ने कुछ दूर पहले रुक कर लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नीयत से फायर झोंक दिया।
जवाब में पुलिस टीम की ओर से फायरिंग की गई। गोली लगने से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों की पहचान राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम मुडाडीहा थाना धानेपुर जिला गोंडा व हरिश्चंद्र बरुवार निवासी ग्राम बल्दुपुरवा थाना धानेपुर जिला गोंडा के रूप में हुई है। बदमाशों के कब्जे से देसी तमंचा, दो खोखे, दो मोबाइल फोन, अपराध में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक व 25 हजार रुपये बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि दोनों शातिर चोरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शातिर चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में हाटा इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ला, अहिरौली बाजार के एसओ रवि कुमार राय, स्वाट टीम के प्रभारी आलोक यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
-
गोंडा और चित्रकूट के अलावा गोरखपुर, बस्ती मंडल के थानों में दर्ज हैं केस
-आरोपी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर जिले के अलग-अलग थानों में 12 केस दर्ज हैं। देवरिया में इसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हुई है। महराजगंज जिले में इस पर सर्वाधिक केस दर्ज हैं। दूसरा बदमाश हरिश्चंद्र बरूआर के खिलाफ गोंडा, बस्ती, चित्रकूट और कुशीनगर जिले के थानों में नौ मुकदममे दर्ज हैं। दोनों बदमाश अवैध असलहे के साथ भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
0
राजेंद्र पर 12 और हरिश्चंद्र बरुआर पर नौ केस
मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए शातिर बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। राजेंद्र प्रसाद पर हत्या के प्रयास, चोरी, धोखाधड़ी, लूट व आर्म्स एक्ट आदि के मामलों में महराजगंज, देवरिया, बस्ती व हाटा कोतवाली में केस दर्ज हैं। हरिश्चंद्र बरुआर के खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। उस पर चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, बेईमानी से धन हड़पने आदि के मामलों में बस्ती, गोंडा, चित्रकूट व हाटा कोतवाली में केस दर्ज है।