{"_id":"658dcccd92a5cd8f42054284","slug":"two-pythons-found-during-cemetery-cleaning-forest-department-team-rescued-them-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10106-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कब्रिस्तान सफाई के दौरान मिले दो अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कब्रिस्तान सफाई के दौरान मिले दो अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Fri, 29 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के महुअवा देवरिया ग्रामसभा के देवरिया विशुन दयाल स्थित कब्रिस्तान की सफाई के दौरान दो अजगर मिले। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
महुअवां देवरिया ग्रामसभा के देवरिया विशुन दयाल उर्फ बैरगही गांव के कब्रिस्तान में बृहस्पतिवार को झाड़ियों की सफाई चल रही थी। इस दौरान वहां दो अजगर दिखे। गांव के नजीर ने बताया कि इसके पहले भी कई बार अजगर देखे गए हैं। लोगों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के संजय सिंह और किशोर कुमार ने जेसीबी से करीब 12 फिट तक गहरी खुदाई कर दोनों को रेस्क्यू कर लिया। वन रक्षक रेंज तमकुही संजय सिंह ने बताया की दोनों अजगर काे रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया है।