फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two private hospitals sealed; registration applications of six rejected.

Kushinagar News: दो निजी अस्पताल सील, छह के पंजीकरण आवेदन निरस्त

Thu, 10 Sep 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two private hospitals sealed; registration applications of six rejected.
पडरौना। रजिस्ट्रेशन के लिए छह अस्पतालों का आवेदन बुधवार को निरस्त कर दिया गया। टीम मौके पर पहुंची तो मानक के अनुसार अस्पताल संचालित नहीं मिले। आवेदन में जिन डाॅक्टरों की डिग्री लगाई गई, वे डॉक्टर भी डिग्री देने से मुकर गए। इसके अलावा पंजीकरण आवेदन में इस्तेमाल में किए गए कागजात गलत तरीके से बनवाए गए थे। विशुनपुरा ब्लॉक में संचालित श्रीरविंदु प्रसाद केयर एंड क्योर हॉस्पिटल, लोक सेवक हॉस्पिटल सूरज नगर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। बाकी अस्पतालों पर नोटिस का जवाब मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की आंखों में धूल झोंक कर शहर के अलावा चौक चौराहों पर नामी गिरामी डाक्टरों का बोर्ड लगाकर अस्पताल संचालन के मामले पकड़ में आ रहे हैं। जांच में पता चल रहा है कि बचाव के लिए गलत तरीके से कागजात तैयार कर रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि विभागीय सांठगांठ होने के कारण नोडल अफसर भी समय अभाव बताकर सत्यापन नहीं करते हैं और इसकी आड़ में अवैध अस्पतालों का संचालन होता रहा।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व 52 अस्पतालों की एक साथ हुई जांच में 34 निजी अस्पताल मानक को दरकिनार कर संचालित होते मिले। इन अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। श्रीरविंदु प्रसाद केयर एंड क्योर हॉस्पिटल, लोक सेवक हॉस्पिटल सूरज नगर बिना आवेदन संचालित मिले। इन अस्पतालों को विशुनपुरा के सीएचसी अधीक्षक डॉ. जिशान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि मैक्स नवजीवन हॉस्पिटल कसया, फाजिमा हॉस्पिटल कसया, हमराही मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर कसया, जीवन दीप हॉस्पिटल कसया, ओम साई हॉस्पिटल खिरकिया, राहत हॉस्पिटल खिरकिया के संचालकों ने करीब तीन माह पूर्व रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया था। नोडल अफसर सत्यापन नहीं कर रहे थे। आवेदन की आड़ में ये अस्पताल संचालित हो रहे थे।

बुधवार को टीम सत्यापन के लिए पहुंची तो आवेदन के लिए लगाए गए कई कागजात गलत मिले और मौके पर मानक के अनुसार अस्पताल का संचालन होता नहीं मिला। छह अस्पतालों का आवेदन निरस्त कर दिया गया और संचालकों को अस्पताल बंद करने के निर्देश दिए गए। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि दो अस्पताल सील किए गए हैं, बाकी अस्पतालों के पंजीकरण आवेदन को निरस्त कर दिया गया है। सत्यापन में मानक के अनुसार अस्पताल संचालित होते नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed