{"_id":"645e8e21bf2cce42c702c374","slug":"two-person-arrest-in-wine-kushinagar-news-c-7-1-162960-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 13 May 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के सुमही बुजुर्ग उर्फ मेंहदिया के भेड़िहारी तिराहा के पास से पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रैक्टर ट्राॅली से शराब बिहार की तरफ ले जा रहे थे। तरयासुजान एसओ राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली से बड़ी मात्रा में शराब की खेप सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहंदिया के रास्ते बिहार के पश्चिमी चंपारण में ले जाने की सूचना पर घेराबंदी की गई। सुमही बुजुर्ग के पास पहुंचे, तो पता चला कि अभी इसी रास्ते से एक ट्रैक्टर ट्रॉली गई है। पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। छानबीन में ट्राॅली पर 15 पेटी देसी शराब, 12 पेटी फ्रूटी और 31 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर पर सवार बिहार प्रांत के मोतीहारी जिले के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के मठ बनवरिया गांव के निवासी अवधेश सिंह और बिहार के ठकरहां थाना क्षेत्र के ठकरहां सोना भवानी गांव के निवासी सुखदेव मुसहर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।