{"_id":"6967fbd57060f7863c03c76a","slug":"two-people-were-injured-in-a-road-accident-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152802-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क हादसे में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क हादसे में दो लोग घायल
Thu, 15 Jan 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के साखोपार चौराहे के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार कर एक की हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बुधवार की शाम 7 बजे दो युवक कप्तानगंज से अपने घर सोमली अपनी बाइक से जा रहे थे। बोदरवार की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में हर्ष उपाध्याय पुत्र मनीष उपाध्याय, उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी सोमली, थाना कप्तानगंज का दाहिना पैर टूट गया।
हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं बाइक पर सवार दूसरे युवक दीपू पुत्र ध्रुव उपाध्याय 20 वर्षीय को हल्की चोटें आईं, जिनका इलाज करने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।