{"_id":"573b5c9c4f1c1b5b26ac798e","slug":"two-people-injured-in-the-storm-falling-solar-light-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में सोलर लाइट का खंभा गिरने से दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में सोलर लाइट का खंभा गिरने से दो लोग घायल
कुशीनगर
Updated Tue, 17 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट का खंभा गिरने से दो लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना/सेवरही। मंगलवार को पूरे दिन उमस भरी गर्मी के बाद शाम करीब चार बजे धूल भरी आंधी ने सभी को परेशान किया। गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली लेकिन धूल भरी आंधी के कारण आवागमन बाधित हो गया। वहीं सेवरही क्षेत्र में सोलर लाइट का खंभा गिरने से दो लोग घायल हो गए।
सुबह से ही चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों के लिए शाम करीब चार बजे आयी धूल भरी आंधी से राहत जरूर मिली लेकिन करीब आधे घंटे तक आवागमन ठप हो गया। धूल से बचने के लिए लोग इधर-उधर मकानों में छिपने लगे तो वहीं धूल से बचने के लिए दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए।
सबसे अधिक दिक्कत तो उन लोगों को हुई जो किसी निर्जन स्थान में फंस गए थे और छिपने का कोई ठिकाना नहीं मिला। तेज आंधी के कारण तरया सुजान थानाक्षेत्र के तुलसीपट्टी गांव के निवासी राकेश तिवारी और विशाल तिवारी जो सेवरही से बाजार कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
अभी वे सेवरही कस्बे के शहीद मार्ग पर पहुंचकर छिपने के लिए जगह ढूंढ रहे थे कि सोलर लाइट का खंभा इनके ऊपर गिर गया। इस कारण राकेश तिवारी विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनो लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा।