{"_id":"63de9c8c35ff1f2ae5169635","slug":"two-people-died-in-separate-accidents-kushinagar-news-c-7-1-43019-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत
Sat, 04 Feb 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठिऊरी के पास हुई दुर्घटना में पिता की जान गई, बेटा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा(संतकबीरनगर)। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों पर केस दर्ज किया है।
पहला हादसा राम जानकी मार्ग पर लोहरैया के पास शुक्रवार रात में करीब आठ हुआ। गोरखपुर जिले के सिकरीगंज क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी 30 वर्षीय रितेश सिंह बाइक से बस्ती से घर लौट रहे थे। लोहरैया के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया। डॉक्टरों ने देखने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि रितेश सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित भाई सत्य प्रकाश सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया गया है।
दूसरी दुर्घटना शनिवार की सुबह बारीडीहा संपर्क मार्ग पर किठिऊरी गांव के पास हुई। बारीडीहा गांव निवासी 65 वर्षीय श्रीधर 35 वर्षीय बेटे जितेंद्र के साथ बाइक से धनघटा जा रहे थे। पिता-पुत्र जब किठिऊरी गांव के पासा पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार के साथ गुजरे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। पिता-पुत्र घायल हो गए। लोगों ने गंभीर रूप से घायल दोनों को लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया। डॉक्टरों ने देखने के बाद श्रीधर को मृत घोषित कर दिया, जबकि जितेंद्र का उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि इस मामले में मृतक के बेटे सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।