फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two people died in exidents, one injured

हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल

Mon, 08 Jan 2018 12:38 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 08 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two people died in exidents, one injured
हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल - फोटो : अमर उजाला
रामकोला(कुशीनगर)।रामकोला से अपने घर इंदरसेनवा बाइक से जा रहे 20 वर्षीय एक युवक को गन्ना लदी ट्रैक्टर - ट्राली ने टक्कर मार दिया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज रामकोला सीएचसी में चल रहा है। 
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के इंदरसेनवा गांव निवासी धनंजय और कुस्मही के नवाजुद्दीन रविवार को एक ही बाइक से बाजार करने कस्बे में आए थे। बाजार में खरीदारी करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दरम्यान रामकोला चीनी मिल गन्ना लेकर जा रही एक ट्रैक्टर - ट्राली धर्मसमधा मंदिर के निकट अनियंत्रित हो गई। इस अनियंत्रित ट्रैक्टर - ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार धनंजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा नवाजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे रामकोला थाने के एसओ अनिल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल नवाजुद्दीन को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां घायल का इलाज चल रहा है।उधर, दुर्घटना की जानकारी होने पर मृतक और घायल के परिवार के कई लोग पहुंच गए और रोने-बिलखने लगे। 
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों ने परिवारीजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। एसओ का कहना था कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं घायल व्यक्ति को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर,‌जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत खोटही गांव के घोसीपुर टोला निवासी 32 वर्षीय युवक की शनिवार की रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को उसका शव आने पर घर में कोहराम मच गया।खोटही गांव के घोसीपुर टोला निवासी भभूती का 36 वर्षीय पुत्र मुराली पांडेय भिक्षाटन कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार को भिक्षाटन कर साइकिल से घर वापस आते समय परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर धरमौली गांव के निकट एक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में घायल मुराली को पहले परतावल अस्पताल भेजवाया गया था, जहां स्थिति चिंताजनक देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान शनिवार की रात मुराली की मौत हो गई। रविवार को मुराली का शव घर आते ही कोहराम मच गया। वह बार - बार बेहोश हो जा रही थी। आर्थिक रूप से कमजोर मुराली की पांच बेटियां और एक बेटा है। उनमें एक बेटी को छोड़कर सभी बच्चे नाबालिग हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed