{"_id":"67d1db19c25d7a19480b8387","slug":"two-parties-face-to-face-for-holika-spot-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-133750-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: होलिका स्थान के लिए दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: होलिका स्थान के लिए दो पक्ष आमने-सामने
Thu, 13 Mar 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली के बढ़या बुजुर्ग गांव में बुधवार की देर शाम सम्मत गाड़ने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। कुछ लोगों की सूझबूझ से बड़ी विवाद बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
हाटा कोतवाली के बढ़या बुजुर्ग के चिरकुटही टोले पर बुधवार की देर शाम गांव के बच्चे सम्मत रख रहे थे।तभी बगल के एक मुस्लिम युवक पहुंच गया और सम्मत गाड़ने से मना करने लगा।इस बात पर हिन्दू पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताई तो युवक उग्र होकर कुछ लोगों को बुला लिया। दोनों तरफ से धीरे धीरे काफी लोग इकट्ठा हो गए।गांव के लोगों की सूझबूझ से इस विवाद को शांत कराया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल किया और लोगों से सौहार्दपूर्ण तरीके से होली और रमजान मनाने का अपील की।
इस संबंध में कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी नही थी।मौके पर पुलिस टीम को भेज दिया है। मैं खुद वहां जाकर देखता हूं।