फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two lamps went out in the night of lights

Kushinagar News: दीपों की रात बुझ गए दो चिराग

Mon, 20 Oct 2025 07:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Oct 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
Two lamps went out in the night of lights
हाटा। दीपावली की रात जब हर घर में खुशियों की रोशनी बिखरी थी उसी वक्त बाघनाथ मोहल्ले में मातम पसरा था। छोटी दीपावली की रात हादसे में ई-रिक्शा चालक और फेब्रिकेशन का कार्य करने वाले दो युवक काल के गाल में समा गए। सोमवार को सुबह दरवाजे पर जुटे गमजदा लोग होनी को कोसते नजर आए। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव आया तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

हाटा नगर पालिका के बाघनाथ निवासी अमित (32) और देवेंद्र (25) का पूरा परिवार रविवार की शाम छोटी दीपावली की खुशियों में डूबा थ। अचानक फोन आया और दोनों कार से गौरीबाजार जाने की बात कह निकले गए। देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान होने लगे। लौटते समय रास्ते में अचानक पिकअप से कार टकरा गई और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

खुशियों के बीच मौत की खबर मिलते ही घर वालों सन्न रह गए और रात की नीद उड़ गई। परिजन मौके की तरफ मोहल्ले वालों के साथ निकल गए। परिजनों ने बताया कि अमित ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे और घर के अकेला कमाऊ सदस्य थे। वहीं देवेंद्र फेब्रिकेशन का कार्य करते थे। अभी इनकी शादी नहीं हुई थी। दोनों काफी मिलनसार थे। इनकी मौत की खबर मिलने के बाद पूरे मोहल्ले में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव दरवाजे पर पहुंचा तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। सभी की आंखें भर आईं। हाल ही में देवेंद्र कार खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed