{"_id":"668097788a703da86106ae64","slug":"two-killed-woman-burnt-due-to-lightning-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-119058-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिजली गिरने से दो की मौत, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिजली गिरने से दो की मौत, महिला झुलसी
Sun, 30 Jun 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
मल्लूडीह/रहसू बाजार। बारिश के दौरान बिजली गिरने से अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला झुलस गई। इसका इलाज कसया सीएचसी में चल रहा है। खेत में काम कर रहीं महिला मजदूर बाल-बाल बच गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजस्वकर्मियों ने घटना की जानकारी ली।
कसया नगर के कुड़वा दिलीप नगर के हिरामन टोला की सुशीला देवी (45) महिला मजदूरों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। बिजली गिरने से मनोज सिंह की पत्नी सुशीला और रामायण चौहान की पत्नी मंजू देवी झुलस गईं। बाकी महिलाएं बाल-बाल बच गईं। मजदूरों के शोर मचाने पर पहुंंचे गांव के लोग दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने सुशीला को मृत घोषित कर दिया। मंजू का इलाज सीएचसी में चल रहा है। मनोज किसी शहर में रहकर काम करते हैं। सुशीला की एक बेटी और एक बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है। इस घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
दूसरी घटना तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव निवासी 17 वर्षीय इरफान शाह दोपहर में गांव के बाहर सरेह की तरफ घूमने गया था। बारिश में भीगते हुए घर आ रहा था कि बिजली गिरने से वह झुलस गया। उसे सरेह में गिरा देख खेत में कार्य कर रहे लोगों ने शोर मचाया। गांव वाले पहुंचे और उसे सीएचसी फाजिलनगर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महराजगंज जिले के परतावल निवासी इरशाद शाह की पिपरा रज्जब गांव में ससुराल है। वह मकान बनाकर यहीं परिवार के साथ रहते हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एडीएम प्रशासन वैभव मिश्र ने बताया कि बिजली गिरने से जिनकी मौत हुई है, उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस रिपोर्ट के आधार पर आपदा विभाग से आर्थिक सहायता दी जाएगी।