{"_id":"6223a39ce2040b05bd2b4214","slug":"two-killed-in-road-accidents-kushinagar-news-gkp4290193104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
कसया थानाक्षेत्र के झुंगवा और पटहेरवा थानाक्षेत्र के भानपुर गांव के पास हुआ हादसा
पडरौना। जिले के दो स्थानों पर शुक्रवार शाम हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार कसया नगर के नरकटिया खुर्द निवासी जाहुल हक (30) बाइक से पकवाइनार की तरफ से कुशीनगर आ रहा थे। झुंगवा कट के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उनकी सहायता के लिए पहुंचे, तब तक जाहुल की मौत हो गई।
बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा थानाक्षेत्र के भानपुर निवासी कासिम अंसारी (70) इंदिरा बाजार चौराहे पर फल की दुकान करते हैं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर पैदल घर जा रहे थे। गांव के पेट्रोल पंप के पास बाइक की चपेट में आ गए। बुजुर्ग और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों घायल को सीएचसी फाजिलनगर ले गए, जहां हालत गंभीर देख बाइक चालक अमानत अंसारी को डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि रात करीब एक बजे कासिम की मौत हो गई।
सड़क हादसे में दो युवक घायल
अहिरौली बाजार। हाटा-पिपराइच मार्ग पर शुक्रवार को तुर्कडीहा गांव के पास दो बाइक चालकों में भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक चालक घायल हो गए। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के गांव अकटहिया निवासी जनार्दन शर्मा (39) बाइक से घर जा रहे थे। तुर्कडीहा गांव स्थित लक्ष्मी सिंह इंटर कॉलेज के पास गांव भलुही निवासी गणेश साहनी की (32) की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस ने दोनों घायलों को सुकरौली सीएचसी भिजवाया। गणेश साहनी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद