{"_id":"62f38ad5146d416d9b77b39e","slug":"two-killed-in-road-accident-at-kushinagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर में सुबह टहलने निकले थे दो लोग, सड़क हादसे में हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर में सुबह टहलने निकले थे दो लोग, सड़क हादसे में हो गई मौत
Wed, 10 Aug 2022 04:09 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Aug 2022 04:09 PM IST
सार
दीनानाथ वर्मा बुधवार की सुबह करीब पांच बजे वह थरूआही मोहल्ला निवासी सोनू सिंह (20) के साथ टहलने गए। उसी समय गोरखपुर से कसया की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में बुधवार की सुबह फोरलेन पर मार्निंग वॉक कर रहे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर तुरंत लोग मौके पर पहुंच गए और कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हाटा नगर के वार्ड संख्या 23 बाजार खास के रहने वाले दीनानाथ वर्मा (55) थरूआडीह मोहल्ले में फोरलेन के किनारे घर बनवाकर रहते थे। वह रोजाना सुबह कुछ लोगों के साथ हाइवे पर टहलने जाते थे। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे वह थरूआही मोहल्ला निवासी सोनू सिंह (20) के साथ टहलने गए। उसी समय गोरखपुर से कसया की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को रौंद दिया। घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद खेत में चली गई। आसपास के लोग सोनू और दीनानाथ को हाटा सीएचसी पर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
घटना से गुस्साई भीड़ ने कार चालक को पकड़कर पहले पीटा। उसके बाद पुलिस को सौंप को दिया। घटना की जानकारी होने पर दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में हाटा कोतवाल रणजीत सिंह ने बताया कि चालक हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।