फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two killed in district hospital, Hungama

जिला अस्पताल में दो की मौत, हंगामा

Thu, 15 Oct 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Thu, 15 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को दो महिला मरीजों की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर एक महिला के घरवाले अस्पताल में हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

काफी देर तक मान मनौव्वल के बाद लोग शांत हुए और शवों को लेकर घर गए।
बताया जा रहा है कि रामकोला थानाक्षेत्र के रामबर गांव के चोकट की 60 वर्षीया पत्नी फूलकुमारी को कुछ दिनाें पहले चोट लग जाने के कारण कूल्हे की हड्डी टूट गई थी।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने उनका इलाज कराया था। बृहस्पतिवार को उनका आपरेशन कराना था। घर के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर पहुंचे थे। चोकट ने बताया कि वहां इंजेक्शन लगाने के बाद पत्नी को टेबल पर लिटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दरम्यान तबीयत बिगड़ गई लेकिन कोई डॉक्टर वहां नहीं आया। दर्द और तकलीफ से उनकी पत्नी की अस्पताल में मौत हो गई। दूसरी घटना के बारे में कहा जा रहा है कि कप्तानगंज की रहने वाली प्यारी देवी (45) उल्टी-दस्त से पीड़ित थीं।
उनके घर के लोग इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उनके परिवार के लोग इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर काफी हंगामा किए। उनका आरोप था कि डॉक्टर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
 ठीक से इलाज नहीं किए जाने के कारण ही मरीज की मौत हुई। इन घटनाओं के बाद अस्पताल प्रशासन हंगामा कर रहे लोगों को मनाने में लग गया। काफी मान मनौव्वल के बाद हंगामा शांत हुआ।
इस संबंध में सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय का कहना था कि महिला के परिवार के लोग आपरेशन कराने के लिए लाए थे। उस महिला की कूल्हे की हड्डी में फ्र ैक्चर था।
उन्हें टेबल पर लिटाया गया था। एनेस्थेसिया के डॉक्टर दूसरे कार्य में व्यस्त थे। हड्डी के डॉक्टर उनका आपरेशन करने वाले थे। लेकिन आपरेशन से पहले ही महिला की मौत हो गई।

डॉक्टर कुछ कर नहीं पाए। दूसरी घटना के बारे में सीएमएस का कहना था कि महिला गंभीर हालत में लाई गई थी। उसके इलाज के लिए जब तक कुछ किया जाता, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed