फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two Youths Killed Five Injured as Speeding Car Crashes into Tree on Deoria Road

कुशीनगर: देवरिया रोड पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चार युवकों की मौत; दो गंभीर घायल

Tue, 20 Oct 2026 12:49 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 20 Oct 2026 12:49 PM IST
सार

हादसे में देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के रत्ती मठिया निवासी नितेश कुमार, पुत्र शकुन्तल प्रसाद, और प्रदीप कुमार, पुत्र छट्ठू प्रसाद की मौत हो गई। वहीं, तरकुलवा थाना क्षेत्र के गणरामपुर निवासी अंकित कन्नौजिया और गोलू शर्मा गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Two Youths Killed Five Injured as Speeding Car Crashes into Tree on Deoria Road
कुशीनगर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर अब चार हो गई है। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। रामाभार पुल से करीब 400 मीटर आगे देवरिया रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी सात युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कसया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो और युवको ने आज दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

रात करीब 11:30 बजे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:30 बजे कार संख्या यूपी 57 एडब्ल्यू 9888 देवरिया रोड से गुजर रही थी। रामाभार पुल से लगभग 400 मीटर आगे तेज रफ्तार कार चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सातों युवक घायल हो गए।

विज्ञापन

सड़क हादसे में चार युवकों की मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतकों में दो इंटरमीडिएट के छात्र थे, जबकि एक युवक दो महीने पहले ही कतर से वेल्डिंग का काम छोड़कर घर लौटा था। किसी के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं तो किसी के पिता की वेल्डिंग या सिलाई की दुकान है। हादसे में तीन अन्य युवक घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। चार युवकों की मौत और तीन के घायल होने से इलाके में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता के इकलौते बेटे थे आदित्य
रामपुरगढ़ निवासी 18 वर्षीय आदित्य कन्नौजिया इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता रितेश कन्नौजिया वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। दो भाई-बहनों में आदित्य छोटे थे और माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत से परिवार का सहारा छिन गया है। बेटे को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो महीने पहले कतर से लौटे थे संजीव
25 वर्षीय संजीव शर्मा कतर में वेल्डिंग का काम करते थे। वह दो महीने पहले ही विदेश से घर लौटे थे। उनके पिता सुभाष शर्मा सिलाई की दुकान चलाते हैं। दो भाइयों में संजीव छोटे थे, जबकि बड़े भाई का नाम संगम शर्मा है। परिवार को उम्मीद थी कि संजीव के घर लौटने के बाद सब कुछ सामान्य होगा, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

कैमरा चलाकर परिवार की मदद करते थे प्रदीप
23 वर्षीय प्रदीप प्रसाद शादी-विवाह समारोहों में कैमरा चलाने का काम करते थे। चार भाइयों और एक बहन में वह तीसरे नंबर पर थे। उनके पिता छठू प्रसाद मजदूरी करते हैं। प्रदीप भी काम करके परिवार की आर्थिक मदद करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों के साथ आर्थिक संकट भी गहरा गया है।

ग्राम प्रधान के सबसे छोटे बेटे थे नितेश
22 वर्षीय नितेश प्रसाद इंटरमीडिएट के छात्र थे। उनके पिता शकुन्तल प्रसाद वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। तीन भाइयों में नितेश सबसे छोटे थे। उनके दोनों बड़े भाई रेलवे में नौकरी करते हैं। इनमें एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और दूसरा लिपिक के पद पर कार्यरत है। नितेश की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

घायल अंकित की हालत बेहद गंभीर
हादसे में घायल मठिया रति निवासी 23 वर्षीय अंकित प्रसाद का गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उनकी हालत बेहद गंभीर बताई है। वहीं, देउरवा निवासी 24 वर्षीय अंकित यादव और 25 वर्षीय अंकित यादव का भी उपचार चल रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed