{"_id":"69baf6f6eead2dc607042057","slug":"two-injured-in-fight-after-gym-dispute-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-156611-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जिम में विवाद के बाद मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जिम में विवाद के बाद मारपीट, दो घायल
Thu, 19 Mar 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के गोरखपुर मार्ग स्थित जिम में मंगलवार की शाम जिम करने आए युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिम से निकलने के बाद जेटी तिराहे पर फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोबारा मारपीट हुई, इसमें दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बेलवा रामजस निवासी देवव्रत गोंड (23) रोज की तरह जिम करने गया था। इसी दौरान सोहसा मठिया निवासी मयंक चतुर्वेदी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद जिम से बाहर निकलने पर जेटी तिराहे पर दोनों पक्षों के अन्य युवक भी जुट गए और फिर झड़प हो गई।
घटना में दो युवकों के घायल होने की सूचना है। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि दो युवकों के बीच मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।