{"_id":"5fde02528ebc3e40f95c0a9f","slug":"two-injured-in-accident-kushinagar-news-gkp3774559156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट से बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन
कार की चपेट से बाइक सवार दो युवक घायल
सेवरही। तमकुहीराज-सेवरही मार्ग पर सरगटिया करनपट्टी गांव के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें सेवरही सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह दुर्घटना तीन के करीब तीन बजे हुई। घायल युवकों का नाम आशीष सिंह (19) और पंकज सिंह (20) है, जो सेवरही कस्बे के वार्ड नंबर-12 मालवीयनगर के निवासी हैं। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित जायसवाल ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सेवरही थाने के एसओ उमेश कुमार ने बताया कि कार सवार को हिरासत में ले लिया गया है।