फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two hospitals operating without registration sealed

Kushinagar News: बगैर पंजीकरण संचालित दो अस्पताल सील

Wed, 23 Nov 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Two hospitals operating without registration sealed
कप्तानगंज कस्बे के एवन हॉस्पिटल को सील करवाते सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया। - फोटो : KUSHINAGAR
बगैर पंजीकरण संचालित दो अस्पताल सील
विज्ञापन

कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में मची हड़कंप
कप्तानगंज/जटहा बाजार। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से मंगलवार को निजी अस्पतालों की जांच की गई। इसमें दो अस्पताल बगैर पंजीकरण संचालित होने पर उसे सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया में संचालित एक निजी अस्पताल को सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ ने सील कर दिया। वहीं कप्तानगंज में सीएमओ ने एक अस्पताल को सील कर दिया। कप्तानगंज स्थित कस्बे के एवन अस्पताल में मंगलवार की शाम सीएमओ डॉ.सुरेश पटारिया ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ औचक निरीक्षण किया। इसमें अस्पताल की ओर से कोई कागजात नहीं दिखाने और मौके पर डॉक्टर न मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। इस बीच चार मरीजों का उपचार चल रहा था। उन्हें कस्बा के सीएचसी भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि जनपद में अवैध तरीके से चल रहे अस्पतालों की जांच चल रही है। इसी क्रम में कप्तानगंज स्थित एवन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। अस्पताल बगैर रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। इसके पास संबंधित कागजात नहीं थे। निरीक्षण के दौरान कोई चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं थे। चार मरीज मिले, जिनका ऑपरेशन किया गया था। अवैध तरीके से अस्पताल चलने के कारण सील कर दिया गया हैं। संबंधित के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरकिया में संचालित न्यू हिम्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर डिप्टी सीएमओ आरके गुप्ता के साथ कुबेरस्थान सीएचसी के डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव की टीम जांच करने पहुंची। अस्पताल पर मौजूद कर्मचारियों से अस्पताल से संबंधित कागजात मांगे तो संचालक कोई कागज नहीं दिखा सके।

इसके बाद टीम ने अस्पताल को खाली कराकर उसे सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर इस अस्पताल की जांच की गई है। जांच में अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला है। अस्पताल को सील करके इसकी रिपोर्ट सीएमओ को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed