{"_id":"6a4c002d8aa3c5ad040d6bce","slug":"two-funeral-processions-were-taken-out-together-the-eyes-of-the-entire-village-were-moist-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-163219-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: साथ उठे दो जनाजे, पूरे गांव की आंखें नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: साथ उठे दो जनाजे, पूरे गांव की आंखें नम
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अरनहवा जंगल टोला में सोमवार का दिन ऐसा रहा, जिसे गांव के लोग शायद ही कभी भूल पाएंगे। रविवार को बिहार के सुगौली के पास बड़ी गंडक नदी में नहाते समय डूबने से जान गंवाने वाले दो चचेरे भाइयों का सोमवार को एक साथ जनाजा उठा।
एक ही गांव से एक साथ दो जनाजा उठते ही हर आंख नम हो गई। परिजन की चीख-पुकार सुनकर पूरा गांव गम में डूब गया। कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला और अंतिम यात्रा में शामिल लोगों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
रविवार दोपहर 21 वर्षीय इब्राहिम और 20 वर्षीय इसहाक दोनों चचेरे भाई नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों की डूबकर मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सोमवार को जैसे ही दोनों चचेरे भाइयों का जनाजा घर से निकला, पूरा जंगल टोला सिसक उठा। अंतिम यात्रा में शामिल हर व्यक्ति की जुबान पर यही था कि कुछ दिन पहले तक दोनों हंसते-मुस्कुराते गांव लौटे थे और आज दोनों एक साथ हमेशा के लिए विदा हो गए। गांव की गलियों में मातम पसरा रहा।