{"_id":"69558ecd688cfccc8f071955","slug":"two-friends-were-stabbed-in-public-over-a-dispute-regarding-a-girl-one-died-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-151843-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लड़की के विवाद में दो दोस्तों को सरेआम मारा चाकू, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लड़की के विवाद में दो दोस्तों को सरेआम मारा चाकू, एक की मौत
विज्ञापन
भीड़ को समझाते एडिशनल एसपी और सीओ।संवाद
कसया (कुशीनगर)। कसया थाना क्षेत्र के जुड़वनिया गांव में बुधवार दोपहर दो युवकों ने नैका छपरा गांव के टोला अमरपुर गांव निवासी निशांत सिंह (22) और कुंदन राजभर (20) पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें निशांत की मौत हो गई, जबकि कुंदन गंभीर रूप से घायल है। हत्या के पीछे युवती का विवाद बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर टोला के लोग लाठी-डंडा लेकर आरोपियों के घर पहुंच गए और आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की कोशिश की पर पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, कसया थाना क्षेत्र के नैका छपरा गांव के अमरपुर टोला निवासी निशांत अपने दोस्त कुंदन के साथ दोपहर में बाइक कसया जा रहा था। रास्ते में जुड़वनिया गांव के नौशाद व एक अन्य ने गांव के बाहर उन्हें रोक लिया। कुछ कहासुनी के बाद अचानक नौशाद व उसके साथी ने निशांत और कुंदन पर चाकू से हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने बीच बचाव किया और घायलों को कसया सीएचसी भेजा पर प्राथमिकी इलाज के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां निशांत की मौत हो गई।
विज्ञापन
निशांत की मौत की खबर सुनते ही गांव वाले उग्र हो गए और लाठी-डंडा लेकर नैका छपरा गांव के सामने गोबरही-हेतिमपुर सड़क जामकर नारेबाजी करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी केशव कुमार पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अचानक आक्रोशित लोग आरोपी नौशाद के घर पहुंच गए। पुलिस की सख्ती से आरोपियों के घर तक नहीं पहुंच सके। लोग आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे।
एएसपी, सीओ के करीब दो घंटे तक समझाने के बाद नाराज लोग वापस हुए। निशांत के पिता संतोष सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नौशाद समेत दो लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एहतियात के तौर पर दोनों गांवों में पुलिस और पीएसी तैनात है।