{"_id":"63d1725b642f4828c127ebeb","slug":"two-died-in-road-accident-kushinagar-news-gkp465478077-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत
- तमकुहीराज कस्बे के ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। कस्बा के ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में बिहार निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार के गोपालगंज जिले के अमवा विजयपुर निवासी बदरू दोजा हसन के बेटे नदीम सरवर (30) और नौशाद सरवर (26) एक ही बाइक से तमकुहीराज की ओर जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे तमकुहीराज के फोरलेन ओवरब्रिज पर पहुंचे। तभी किसी वाहन की चपेट में आ गए। इससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसएचओ नीरज राय ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवकों के पास मिले कागजात और मोबाइल से उनके परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी गई। कुछ ही देर में परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि नदीम की शादी नवंबर माह में हुई है। वह 27 जनवरी को विदेश कमाने जाने की तैयारी में था। नौशाद अभी पढ़ाई कर रहा था। दोनो हेलमेट नहीं पहने थे। इस संबंध में एसएचओ तमकुहीराज नीरज राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।