फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two criminals carrying a reward of Rs 15,000 each arrested

Kushinagar News: 15 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2024 04:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 11 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Two criminals carrying a reward of Rs 15,000 each arrested
पडरौना। जटहा बाजार थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में 15 हजार के इनामी बदमाश असलम शाह निवासी काजीपुर टोला सुकरौली थाना पटहेरवा को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि इनामी बदमाश को पुलिस टीम फाजिलनगर के बघौचघाट मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। जबकि अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने होलिया मोड़ से गैंगस्टर से संबंधित दीपक पटेल निवासी कोटवा बसावन टोला थाना महुआडीह देवरिया को गिरफ्तार किया है। एसओ अहिरौली बाजार मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि इनामी बदमाश दीपक को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन

मारपीट में पांच लोगों पर केस दर्ज
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया नंबर चार निवासी कन्हैया की पत्नी रंजू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 27 मई को सुबह 10 बजे गांव की एक महिला अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में रंजू के बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं। वहीं, दूसरे पक्ष की मिट्ठू की पत्नी सोनी ने रंजू व उसके परिवार के सदस्यों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर सोनी, रंजू, पार्वती, छोटे, अंगद के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

10 प्रतिबंधित पशु बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज। पुलिस ने दो पिकअप से बिहार लेकर जा रहे 10 प्रतिबंधित पशुओं को बरामद किया है। दोनों पिकअप पर सवार तीन तस्करों को पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया। सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि प्रतिबंधित पशुओं को दो वाहनों से तस्कर वध के लिए बिहार लेकर जा रहे हैं। इस सूचना के बाद सक्रिय हुई तमकुहीराज पुलिस टीम लतवा बाजार-जीरोआरडी मुख्य पश्चिमी गंडक नहर स्थित सरया खुर्द चौराहे के समीप वाहनों का जांच करने लगी। इसी दौरान दो पिकअप आते दिखे। पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की तो 10 प्रतिबंधित पशु मिले। पिकअप सवार तीन पशु तस्करों की पहचान तरयासुजान थाना क्षेत्र के गड़हिया पाठक निवासी हबीबुल्लाह अंसारी, हाटा कोतवाली के विशुनपुर उर्फ ठोठी सुकरौली निवासी रामभजन यादव व इसी गांव के निवासी सत्येन्द्र यादव के रुप में हुई। हबीबुल्लाह के खिलाफ तमकुहीराज व पटहेरवा थाने में दो मामले पहले से ही दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

छह प्रतिबंधित पशुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सलेमगढ़। तरयासुजान थाना के गांव हफुआ चर्तुभुज के समीप रविवार की देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर दो पिकअप से छह प्रतिबंधित पशुओं को बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पशुओं को लेकर तस्कर वध के लिए बिहार की ओर लेकर जा रहे थे। तस्करों के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों तस्करों को जेल भेज दिया।
एसएचओ तरयासुजान आशुतोष सिंह, एसआई अमित कुमार सिंह, महिपाल सिंह पुलिस टीम के साथ सूचना के आधार पर तरया लच्छीराम-बथनाकुट्टी मार्ग पर हफुआ चर्तुभुज गांव के समीप घेराबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी दो पिकअप तरया लच्छीराम की ओर से आते दिखें। पुलिस टीम ने जब रोकने का प्रयास किया तो पिकअप लेकर वह भागने का प्रयास करने लगे। पीछा कर पुलिस ने दोनों पिकअप को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों पिकअप से छह प्रतिबंधित पशु बरामद किए गए। जबकि पशु तस्कर राम एकबाल यादव निवासी ग्राम कोइदहां व विजय सिंह ग्राम जवहीं नरेंद्र थाना तरयासुजान तथा मनीष कुमार ग्राम रौजा पोखरा थाना मुफलीस जिला सीवान बिहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार राम एकबाल यादव पहले भी पशु तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इस पर पटहेरवा थाने में दो केस दर्ज हैं। इंस्पेक्टर तरयासुजान आशुतोष सिंह ने बताया कि पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का केस दर्ज

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल नौगावां के एक युवक पर भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडल अध्यक्ष अंजेश भारती, डॉ. गणेश पांडेय, शंभु जायसवाल, राजन व्याहुत, राजन जायसवाल की तरफ से विशुनपुरा पुलिस को तहरीर में बताया कि विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल नौगावां के युवक ने सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed