फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two communities face each other over a trivial matter, stones and bricks thrown at each other

Kushinagar News: मामूली बात पर दो समुदाय आमने-सामने, चले ईंट-पत्थर

Wed, 23 Oct 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Two communities face each other over a trivial matter, stones and bricks thrown at each other
रामकोला। रामपुर बगहा गांव में दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से पथराव में दस लोग चोटिल हो गए। दो समुदाय का मामला होने के से गांव में तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस छावनी में गांव तब्दील हो गया। मौके पर पहुंचे एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी ली। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। एक पक्ष के तीन लोगों के सिर में गंभीर चोट होने के चलते कप्तानगंज सीएचसी के डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा गांव के साहबगंज टोला निवासी अलहम और मुन्ना रौनियार के बीच किसी बात को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसकी जानकारी होने पर दोनों पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट और ईंट पत्थर दोनों तरफ से चलने लगे। इसमें एक पक्ष अलहम (40), अब्दुल हसन (18), सरफुन नेशा (38), जहरू नेशा (45) दूसरे पक्ष के मुन्ना रौनियार (45), सतीश रौनियार (17), पिंकी देवी (33), मुकेश (18),राधेश्याम चौबे (30) का सिर फट गया। विवाद की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने अलहम पक्ष के लोगों को रामकोला सीएचसी पर और मुन्ना रौनियार पक्ष के लोगों को कप्तानगंज सीएचसी पर पहुंचाया।

मुन्ना रौनियार, पिंकी देवी और राधेश्याम चौबे के सिर में गंभीर चोट होने के कारण कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात तक गांव में मातहतों के साथ एसपी पैदल गश्त कर किया और गांव वालों से शांति बनाए रखने के लिए अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed