{"_id":"5a526c104f1c1b35198b5632","slug":"two-co-circles-and-four-new-police-stations-will-be-formed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सीओ सर्किल और चार नए थाने बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सीओ सर्किल और चार नए थाने बनेंगे
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
दो सीओ सर्किल और चार नए थाने बनेंगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कुशीनगर जिले के अंतर्राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए यहां सुरक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक सुविधाएं बढ़ने जा रही हैं। जनपद में एक महिला थाना समेत कुल 18 पुलिस थानों के अलावा चार और नए थाने बनाए जाएंगे। इनमें एक अतिरिक्त महिला तथा एक मॉडर्न पुलिस थाने भी होंगे।
इसके अलावा सीओ सर्किल में भी वृद्धि होने जा रही है। चार सीओ सर्किल के अतिरिक्त दो नए सीओ सर्किल बनेंगे। यही नहीं, सैलानियों की सुरक्षा के लिए पर्यटन पुलिस अभी एक महीने पहले ही गठित हुई है। यह जनपद दो तरफ से बिहार से सटा हुआ है और दो तरफ इसकी सीमाएं देवरिया एवं गोरखपुर जनपद से लगी हैं। इसके अलावा महराजगंज जनपद भी कुशीनगर जिले से सटा हुआ है। बौद्ध नगरी कुशीनगर में चीन, जापान, म्यांमार, वर्मा सहित अनेक बौद्ध देशों से महात्मा बुद्ध के अनुयायी मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर, माथा कुंवर मंदिर, बौद्ध स्तूप सहित अनेक दर्शनीय स्थलों पर आते हैं। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद बदमाश अन्य जनपदों की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इन परिस्थितियों के मद्देनजर जिले में पुलिस महकमा को और मजबूत बनाने की तैयारी चल रही है। जल्द ही यहां दो नए सीओ सर्किल कप्तानगंज और हाटा में स्थापित होने वाले हैं। इसके अलावा चौराखास और पकड़ियार में नए थाने बनेंगे। यही नहीं, कसया में एक अतिरिक्त महिला थाना और सुकरौली में मॉडर्न पुलिस थाना स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है।