फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two children injured in school vehicle overturning

स्कूल वाहन पलटने से दो बच्चे घायल

Mon, 04 Nov 2019 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two children injured in school vehicle overturning
कुशीनगर में दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस। - फोटो : KUSHINAGAR
स्कूल वाहन पलटने से दो बच्चे घायल
विज्ञापन

पिपरा बाजार (कुशीनगर)। सोमवार की सुबह करीब सात बजे नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र में सरपतही खुर्द गांव के पास हाईवे पर पडरौना की ओर जा रहा एक स्कूल वाहन पुलिया से टकराकर पलट गया। दुर्घटना के तुरत बाद पहुंचे गांव के लोगों और राहगीरों ने वाहन में सवार बच्चों को बाहर निकाला। दो बच्चों को हल्की चोट थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेजा गया। दोपहर में स्कूल वाहन को भी ट्रैक्टर से खींचकर ले जाया गया।

पडरौना शहर के कोदई लाल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का वाहन सुबह बच्चों को लेने नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में गया था। सुबह करीब सात बजे वापस पडरौना आते समय सरपतही खुर्द गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पुलिया से टकराकर पलट गया। हादसा देख राहगीरों और अगल-बगल के लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। वाहन में सवार बच्चों में े पिपरा बाजार की अंशिका और रेहान को हल्की चोट लगी थी। रेहान ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। दुर्घटना की जानकारी होते ही अभिभावक पहुंचे और बच्चों को प्राथमिक उपचार कराकर साथ ले गए। विद्यालय के संचालक भी कुछ सहयोगियों के साथ पहुंचे और वाहन को ट्रैक्टर की सहायता से पड़रौना ले गए। किसी ने फोन के माध्यम से घटना की जानकारी सदर एसडीएम रामकेश यादव और विशुनपुरा के बीइओ एसएन प्रजापति को दे दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एबीआरसी दुर्गेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे, तब तक बच्चे घर जा चुके थे। घटनास्थल पर मौजूद रहे सरपतही के रामप्रताप दुबे, पिंटू दुबे, राकेश दुबे आदि ने बताया कि गनीमत था कि वाहन में बहुत कम विद्यार्थी सवार थे और उस वक्त गाड़ी की रफ्तार भी कम थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। विद्यालय के प्रबंधक राजू जायसवाल का कहना था कि अचानक स्टेयरिंग में गड़बड़ी आने के चलते स्कूल वाहन अनियंत्रित हो गया था। गनीमत है कि सब कुछ सही सलामत रहा। दो बच्चों को हल्की चोट आई है। उनका उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed