{"_id":"576c2ac74f1c1b5964b4968f","slug":"two-cases-of-polio-found-in-health-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेले में पोलियो के दो मरीज मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेले में पोलियो के दो मरीज मिले
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बलकुड़िया में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला में लगे स्टालों का निरीक्षण करते सीएमओ ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान इंटरमीडिएट कॉलेज बलकुड़िया बाजार परिसर में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में 1543 लोगों ने पंजीकरण कराया। जांच में दो मरीजों में पोलियो और चार में घेघा की पुष्टि हुई।
स्वास्थ्य मेला सुबह आठ बजे से शुरू होना था, लेकिन भीड़ न जुटने के कारण 11 बजे सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार ने उद्घाटन किया। उन्होंने स्टाल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर हर ब्लॉक में स्वास्थ्य मेला का आयोजन कराया जा रहा है।
स्वास्थ्य मेले में बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग कीतरफ से दंत, नेत्र, क्षय, कुष्ठ और जेई टीकाकरण सहित कई स्टाल लगाए गए थे। अपराह्न तीन बजे तक कुल 1543 लोगो ने अपना पंजीकरण कराया था, जिनमें दंत रोग के 75, नेत्र के 100, क्षय रोग के 15, कुष्ठ के 20, नाक, कान और गला के 175, पैथालॉजी में 45, जेई टीकाकरण 25, बाल विकास परियोजना की तरफ से 200 गर्भवती और धात्री महिलाओं का पंजीकरण किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष ने बताया कि जांच में गोलू(06) और इसहर(06) में पोलियो के साथ ही चार घेघा की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इन सभी को आगे की जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। इस दौरान सीडीपीओ पूजा रानी, बीडीओ रघुनाथ सिंह, अमित उर्फ गोल्डी जायसवाल, दीपक कुमार, डॉ. हरिपाल विश्वकर्मा, डॉ. शिप्रा, डॉ. अंजुलता, शैलेश मिश्र सहित कई लोग मौजूद थे।