{"_id":"6a57f7a2d48a93fd620313fa","slug":"two-buses-collide-near-hetimpur-cut-six-passengers-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-163800-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हेतिमपुर कट के पास दो बसों की भिड़ंत, छह यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हेतिमपुर कट के पास दो बसों की भिड़ंत, छह यात्री घायल
Thu, 16 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
कसया। एनएच-28 पर बुधवार को हेतिमपुर कट के समीप दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांच से छह यात्रियों को हल्की चोटें आई, जबकि बस में सवार अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कसया से सवारियां लेकर गोरखपुर की ओर जा रही एक रोडवेज बस कथित रूप से रॉन्ग साइड से गुजर रही थी। इसी दौरान गोरखपुर से यात्रियों को लेकर कसया आ रही दूसरी बस से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दारोगा उज्ज्वल गोंड ने दोनों बस चालकों से बातचीत कर स्थिति सामान्य कराई। मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों बसों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि हादसे में किसी यात्री को हल्की फुल्की चोटें आई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों बसों को बनवाने के लिए भेजकर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भिजवा दिया गया है।