{"_id":"6726b1e77caa69998d0f6015","slug":"two-bike-riding-youths-died-after-being-hit-by-a-truck-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-125731-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौतब
Sun, 03 Nov 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। पटाखे की दुकान पर जाते समय शुक्रवार को बाइक सवार दुकानदार और उसके सहयोगी को ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच जाती।
सेवरही थाना के धुरिया इमिलिया गांव निवासी रंजीत कुमार (21) ने कस्बे में पटाखे की दुकान लगाई थी। सुबह करीब आठ बजे गांव के एजाज अली (18) के साथ बाइक से दुकान जा रहे थे। सेवरही-तमकुहीराज मार्ग स्थित भटवलिया गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया।
डॉक्टर ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल एजाज को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान एजाज की भी मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
रंजीत के पिता तमकुहीराज कस्बे में चाय की दुकान चलाते हैं। इसी दुकान पर रंजीत भी काम करते थे। दीपावली पर्व पर अस्थायी पटाखा की दुकान लगाई थी। इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को घर वालों को सुपुर्द कर दिया गया। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। संवाद