फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two bike riders injured in bus collision

Kushinagar News: बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Sat, 09 Aug 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in bus collision
कसया। क्षेत्र के गांव धुरिया भाट के पास शुक्रवार को बनवारी टोला से घर जा रहे बाइक सवार 2 युवकों को सामने से आ रही एक निजी स्कूल वैन ने ठोकर मार दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगो ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे युवक का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है। बनवारी टोला से एक ही बाइक से सवार होकर दीपू चौहान (20) निवासी धुरिया ब्लॉक और अरविंद राजभर (22) निवासी गुरमिया गोपाल टोला अपने घर जा रहे थे। तभी धुरिया भाट के समीप सामने से आ रही एक निजी स्कूल बस ने ठोकर मार दिया। दोनों युवक मौके पर बाइक लेकर गिर गए। जिससे दोनों को गंभीर चोट आई। मौके से जुटे लोगो ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक दीपू चौहान की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में कसया एसएचओ ने बताया कि स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी भेजवाकर गाड़ी कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed