{"_id":"6ab0403244dff2efac06e914","slug":"demand-raised-for-the-construction-of-an-underpass-in-sukrauli-protest-held-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-168399-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सुकरौली में अंडरपास का निर्माण कराने की मांग, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सुकरौली में अंडरपास का निर्माण कराने की मांग, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। कस्बे में हाईवे किनारे स्थित नेहरू इंटर कॉलेज के सामने ठूठी चौराहे पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि चौराहे पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होना चाहिए। यहां अंडरपास का ही बनना चाहिए।
उधर, एनएचएआई का कहना है कि चौराहे पर अभी न तो फुट ओवरब्रिज बनेगा और न ही अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा।
हाईवे स्थित ठूठी चौराहे पर अंडरपास निर्माण को लेकर रविवार को दिलीप मद्धेशिया, प्रेमसागर, पिंटू कश्यप, राजकुमार मोदनवाल, गुरुदयाल गुप्ता,उपेंद्र प्रजापति, अरुण गुप्ता, विजय मद्धेशिया, पप्पू मद्धेशिया, रामकोमल मद्धेशिया, सचिन गुप्ता, श्यामसुंदर गौंड, सोनू गौंड, गणेश मद्धेशिया, संतोष गौंड, सुनील सिंह, सुनील मद्धेशिया ने प्रदर्शन किया।
इन लोगों का कहना है कि ठूठी चौराहे के आसपास कई शैक्षणिक संस्थान संचालित होते हैं। ऐसे में सुबह से लेकर देर शाम तक विद्यार्थियों, महिलाओं के साथ बुजुर्गों की आवाजाही होती है। ऐसे में फुट ओवरब्रिज के निर्माण से परेशानी बढ़ जाएगी। यहां पर अंडरपास का ही निर्माण होना चाहिए।