{"_id":"664bc64c30c9d498be08f954","slug":"two-big-drains-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-75-lakh-will-provide-relief-from-waterlogging-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-117075-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 75 लाख की लागत से दो बड़े नालों का होगा निर्माण, जलभराव से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 75 लाख की लागत से दो बड़े नालों का होगा निर्माण, जलभराव से मिलेगी निजात
Tue, 21 May 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 21 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पडरौना शहर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगरपालिका की ओर से करीब 75 लाख रुपये की लागत से जल्द ही दो बड़े नालों का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को जलभराव की दुश्वारियों से छुटकारा मिल जाएगा। पहला नाला नौका टोला चुंगी के सामने बलुचहां मोड़ से लेकर करीब 700 मीटर तक बनेगा। जबकि बावली चौक से नहर साइफन तक दूसरे नाला का निर्माण कराया जाएगा। इन दोनों जगहों पर नाला निर्माण को लेकर काफी दिनों से मांग भी की जा रही थी।
बरसात के दिनों में आंबेडकरनगर, तिलक नगर और बलुचहां मोड़ से गुजर रही सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आंबेडकरनगर मोहल्ले में करीब दो साल पहले बड़े नाले का निर्माण कराया गया था और शहर के तीन जगहों पर सड़क के नीचे लगे ह्यूम पाइप को भी बदल दिया गया था। इससे आंबेडकरनगर मोहल्ले में कुछ हद तक जलभराव की समस्या से निजात भी मिल गई, लेकिन बलुचहां मोड़ और तिलक नगर के मोहल्ले में जलभराव होने से बरसात के दिनों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों की इस परेशानियों को देखते हुए नगरपालिका की ओर से बलुचहां मोड़ और बावली चौक से साइफन तक दो बड़े नाले का निर्माण कराया जाएगा। इन दोनों नाले के निर्माण से शहर के आधे हिस्से में होने वाले जलभराव से निजात मिल जाएगी। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि दोनों नाले के निर्माण पर करीब 75 लाख रुपये खर्च होंगे। तेज धूप के कारण फिलहाल निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जल्द ही निर्माण कार्य को शुरू करा दिया जाएगा। दोनों जगहों पर बड़ा नाला बनने के बाद जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।