फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two arrested with stolen goods

Kushinagar News: चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with stolen goods
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांव में लोगों के दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर से चोरी की गई आधा दर्जन पटिया को सोमवार की शाम पुलिस ने पीपरा रज्जब स्थित एक कबाड़ी की दुकान से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो चोर को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के गांव सोहंग, महुअवा खुर्द, कर्मा टोला, विजेधरा आदि गांव से करीब एक सप्ताह पूर्व दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली की पटिया चोरी हो गई थी। पीड़ितों ने मधुरिया चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने सोमवार की शाम आधा दर्जन चोरी की पटिया बरामद करते हुए दुकानदार राजू कबाड़ी और उनकी शिनाख्त पर चोरी का सामान बेचने वाले मुराज निवासी पीपरा रज्जब को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आधा दर्जन चोरी की पटिया बरामद हुई है। कबाड़ी व उसे बेचने वाले दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed