फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two arrested including Registrar Kanungo for taking bribe, uproar

Kushinagar News: रिश्वत लेते रजिस्ट्रार कानूनगो समेत दो गिरफ्तार, हंगामा

Wed, 30 Oct 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 30 Oct 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including Registrar Kanungo for taking bribe, uproar
कप्तानगंज। तालाब पट्टे के मामले में दस हजार रुपये रिश्वत लेने वाले रजिस्ट्रार कानूनगो (आरके) और शासन की ओर से नामित मत्स्य प्रतिनिधि को गोरखपुर से आई विजिलेंस टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार लिया। लेखपालों ने टीम को घेर लिया और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

धक्का-मुक्की कर लेखपालों ने आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंचे एसडीएम और कप्तानगंज पुलिस ने लेखपालों को हटाने के बाद विजिलेंस टीम आरोपियों को लेकर थाने पहुंची और कुछ देर रूकने के बाद गोरखपुर लेकर चली गई। मछुआरे की शिकायत पर टीम तहसील में पहुंची थी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में 31 तालाबों का पट्टा हुआ था। इसमें एक तालाब मुजहना गांव निवासी हीरा निषाद को भी मिला था। पट्टे की स्वीकृति देने के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो शिव प्रसाद गुप्ता ने 40 हजार रुपये की मांग की थी। इससे कम देने पर पट्टे की स्वीकृति का कागज नहीं देने की बात कही। हीरा निषाद ने सोमवार को विजिलेंस गोरखपुर कार्यालय में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed